फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assault in the procession and the village youths

बारातियों और गांव के युवकों में मारपीट

Mon, 05 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव।  गांव खुदाबक्शपुर माजरा में चढ़त के दौरान बारातियों और गांव के कुछ युवकों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में सभी रस्में पूरी होने के बाद बारात को पुलिस की निगरानी में विदा कराया गया। 
विज्ञापन


रविवार को गांव खुदाबक्शपुर माजरा निवासी प्रदीप पुत्र चंद्रभान की छोटी बहन पूजा की मुजफ्फरनगर के रोहाना से बारात आई थी। करीब शाम तीन बजे चढ़त के दौरान बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे।  
विज्ञापन


बाराती नाचने के दौरान रुपयों को हवा में उड़ा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक बच्चा रुपये एकत्र करने लगा तो एक बाराती से उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसका गांव के कुछ युवकों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इसमें दूल्हे विकास का भाई चोटिल हो गया। घरातियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक फरार हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद ही बारात विदा कराई गई। लड़की का भाई डीआईजी के यहां बतौर रसोईया कार्यरत है। 


पुलिस ही बारात को गांव से बाहर तक छोड़कर आई। थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed