{"_id":"aba988e068f1ff1a23cd43a6b0be0048","slug":"assault-at-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस अड्डे पर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे थोड़ी सी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में एक युवक और महिला आपस में भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंची कि पहले महिला ने युवक को दर्जनों थप्पड़ जड़ दिए तो बाद में युवक ने भी महिला को पीटा।
अड्डे से कुछ मीटर दूरी पर ही थाना सदर की कैंप चौकी भी है लेकिन न पुलिस और न ही मौके पर जमा भीड़ ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। रोडवेज बस चालकों और परिचालकों के हस्तक्षेप पर करीब एक घंटा बाद यह मामला शांत हो पाया।
बताया जा रहा है कि दोपहर बच्ची को गोद लिए एक महिला रिक्शा में बैग लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसकी अड्डे पर स्टेडियम की ओर स्थित हेयर ड्रेसर की दुकान के संचालक युवक और एक ग्राहक के साथ कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर पहले महिला ने युवक को जमकर थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन
तब तो युवक शांत हो गया लेकिन जब महिला नहीं मानी तो युवक ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही महिला बराबर की एक दुकान के पास गई और वहां से ईंट उठाकर हेयर ड्रेसर की दुकान के शीशों पर मार दी। इससे शीशे टूट गए। दुकान पर खड़े ग्राहक भी भाग निकले। रोडवेज चालकों और परिचालकों ने विवाद निपटवाया।
इस विवाद के शिकार बने युवक विक्की ने बताया कि इस महिला के कारण उसकी दुकान को करीब पांच हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे झगड़ों के कारण अड्डे परिसर का माहौल काफी खराब हो रहा है।