{"_id":"580fbace4f1c1b3924bc363e","slug":"accused-of-the-double-murder-absconding-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से दोहरे मर्डर का आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा से दोहरे मर्डर का आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बंदी सराफराज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद में पेशी पर गए दोहरे हत्याकांड का आरोपी सहारनपुर जेल के सामने ही पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने रात भर कांबिंग की और सुबह झाड़ियों से निकलते ही उसे दबोच लिया।
देवबंद के ग्राम थीथकी निवासी सरफाज देवबंद में 2014 में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और जेल में बंद है। सोमवार को पुलिस कर्मी जेल से सरफाज को देवबंद में पेशी पर लेकर गए थे। शाम को पुलिसकर्मी सरफराज हो जेल के लिए वापस ला रहे थे।
जैसे ही सरफराज को लेकर पुलिसकर्मी जेल के सामने पहुंचे तभी अचानक सरफराज पुलिसकर्मियों को धक्का देकर सरफराज रिमाउंट डिपो की ओर भाग गया और झाड़ियों में छुप गया। पुलिस ने कांबिंग की और उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
लगभग पांच बजे जैसे ही सरफराज ने झाड़ियों से निकलकर फरार होने का प्रयास किया पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। इस मामले में जनकपुरी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रात को सरफराज फरार हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
पहले भी फरार हो चुका है सरफराज
थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फरवरी में भी पुलिस अभिरक्षा से पुलिस कर्मियों में मिर्च झोंक कर सरफराज फरार हो गया था। जिसे उन्होंने आसाम से गिरफ्तार किया था।