{"_id":"c2c25f547422b0391e1d4f3de760005a","slug":"accident-grandmother-granddaughter-and-grandson-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दादी, पोती और पोते की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दादी, पोती और पोते की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
शामली के कच्ची गढ़ी गांव से बाइक पर सहारनपुर मां शाकुंभरी दरबार जा रहे दादी, पोता और पोती की शनिवार को हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बच्चों का पिता जख्मी हो गया। हादसा बेहट रोड स्थित रसूलपुर के पास हुआ।
शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी निवासी 38 वर्षीय राजकुमार बाइक पर अपनी मां 65 वर्षीय रामरती, 15 वर्षीय बेटी नेहा और सात वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ मां शाकुंभरी के दरबार जा रहा था।
शहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर के पास उनकी बाइक को पीछे की ओर से आई रेनबो स्कूल की बस ने ओवरटेक किया। इस दौरान उनकी बाइक बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। बाइक गिरने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे रसूलपुर निवासी प्रधान बिलाल, सदाकत और अन्य मुस्लिम समाज के लोग अपनी गाड़ी से घायल श्रद्धालुओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में दोनों बच्चों व उनकी दादी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल राजकुमार की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
थाना देहात कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि शायद बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के करीब तीन घंटे बाद शामली से बड़े भाई बिजेंद्र कुमार, दोस्त प्रह्लाद सहित अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार में तीन लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।