{"_id":"5c9bc421bdec2213ed0cc0cf","slug":"91553712161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान गोकशी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के दौरान गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, जीवित गोवंश तथा मांस भी बरामद किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक से बरामद मांस की जांच कराई, प्रारंभिक जांच में गोमांस बताया गया है।
कुतुबशेर थाना पुलिस को भैरो मंदिर चौकी के निकट रजबहे पर गोवंश की हत्या किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने रजबहा पटरी पर पहुंचकर चार आरोपियों की घेराबंदी की। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी आसिफ निवासी ढोलीखाल (सहारनपुर) को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जीवित गोवंश तथा मांस बरामद किया। साथ ही पशु काटने के औजार भी बरामद किए। कुतुबशेर थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि पशु चिकित्सक बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। प्रारंभिक जांच में गोमांस बताया गया है। मांस का सैंपल ले लिया है और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी पर गोकशी समेत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी से फरार हुए साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा उस पर दर्ज अन्य मामलों की जानकारी करा रही है।