फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पनाह देने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ा

पनाह देने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पनाह देने वाले किशोर को पुलिस ने पकड़ा
गंगोह (सहारनपुर)। बड़गांव से अपहृत तीन वर्षीय बालक के अपहरण के बाद पनाह देने वालों में शामिल 15 वर्षीय आरोपी का भी पुलिस ने चालान कर दिया। उक्त कांड में शामिल तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। गौरतलब है कि कोतवाली बड़गांव के गांव टपरा से तीन वर्षीय बालक का उसके घर पर चिनाई करने वाले उधार पैसे देने से इंकार करने से नाखुश कारीगर व मजदूर ने रात में सोते समय अपहरण कर बीस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। एसएसपी दिनेश कुमार ने अपहरण का खुलासा कर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पूरी फोर्स लगा दी थी। इसके चलते पुलिस बालक को अपहरण के 24 घंटे के भीतर ही गंगोह के चमनुपरा से ढूंढने में सफल रही थी। कोतवाली पुलिस ने अपहरण करने के आरोपियों सामंतखेड़ी गांव निवासी अक्षय पुत्र चन्द्रपाल व प्रवीण पुत्र सोमपाल और सोनू पुत्र रामपाल निवासी चमनपुरा कोतवाली गंगोह को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चौथे आरोपी 15 वर्षीय किशोर का शुक्रवार को चालान कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed