{"_id":"5c50a333bdec227396044a68","slug":"91548788531-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव उम्मेदगढ़ निवासी रविंद्र पुत्र रामधन ने दी गई तहरीर में बताया कि गांव फतेहपुर ढोल्ला और गांव ढूभर किशनपुर निवासी दो लोगों ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उससे तीन किस्तों में 9 लाख 10 हजार रुपये लिए थे। करीब छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद नौकरी ना लगवाने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर उससे उक्त रकम अपने पिता को मरवाने की सुपारी देने की बात कहलवाकर मोबाइल में रिकार्ड कर ली। तहरीर के अनुसार अब आरोपी उसे पैसे वापस मांगने अथवा कोई कार्रवाई करने पर उक्त आडियो वायरल करने की धमकियां दे रहे है। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।