{"_id":"5b4a4f444f1c1b4d748b4b77","slug":"91531596612-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस एवं अभिसूचना विंग की टीम ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
शुक्रवार की शाम को मंडी कोतवाली पुलिस एवं अभिसूचना विंग की टीम को धोबीघाट के पास वाहन चोरी करने वाले लोगों के पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर ली और तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुलशन निवासी ग्राम शेरपुर, कर्मवीर सिंह निवासी नया गांव, हाल पता देवपुरम कालोनी, थाना जनकपुरी तथा सेठपाल निवासी हौजखेड़ी बताया। पुलिस ने तीनों के पास से मौके पर एक मोटरसाइकिल बरामद की। जबकि उनकी निशानदेही पर बाबा लालदास रोड फुलवारी आश्रम से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की। जिनमें एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी दुपहिया वाहनों की चोरी करते हैं तथा चोरी किये गये वाहनों को बाबालालदास रोड हिंदू कन्या इंटर कॉलिज के आगे फुलवारी आश्रम पर छिपा देते हैं। मोटर साइकिलों पर नंबर प्लेट बदलकर एवं फर्जी कागजात तैयार कर वाहनों को बेचते थे।
पुलिस के अनुसार सेठपाल पर सरसावा थाना में 2016 में हुई एक हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा देहात कोतवाली, चिलकाना में भी चोरी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, लूट, धोखाधड़ी समेत सात मामले दर्ज हैं।