फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उज्जवला योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे दो लोगों को दबोचा

उज्जवला योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे दो लोगों को दबोचा

Fri, 06 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
उज्जवला योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे दो लोगों को दबोचा
उज्ज्वला योजना के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे दो लोगों को दबोचा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरूकी गई उज्ज्वला योजना के नाम पर ठगी कर रहे दो लोगों को वार्ड सभासद ने दबोच लिया। उक्त लोग धोखाधड़ी करते हुए फार्म भरने के नाम पर लोगों से 20-20 रुपये ऐंठ रहे थे। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मोहल्ला कोहला बस्ती लोगों से ठगी कर रहे दो लोगों को वार्ड सभासद नौशाद अहमद ने दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दबोचे गए दोनों लोग उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिलाने के नाम पर गरीब लोगों से 20-20 रुपये लेकर उनके फार्म भर रहे थे। जानकारी लेने पर दोनों लोगों ने खुद को मुजफ्फरनगर की एक गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। जिस पर सभासद ने उक्त गैस एजेंसी में संपर्क कर इस बाबत जानकारी ली तो पता चला कि उनके यहां से किसी भी व्यक्ति को देवबंद में नहीं भेजा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक ने अपना नाम दीपक पुत्र रामपाल निवासी कूकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर तथा दूसरे ने अपना नाम दीपक पुत्र जयकुमार निवासी शामली बताया। पुलिस ने बताया कि कोहला बस्ती पर उन्होंने करीब 108 लोगों के फार्म भरकर 2160 रुपये वसूल किए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के बारे में जांच की जा रही है। संभावना है कि उक्त लोगों ने देवबंद के अलावा भी किसी दूसरे क्षेत्र में लोगों से पैसे ऐंठे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed