{"_id":"5ae22ac44f1c1b58098b6958","slug":"91524771524-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्षों की पांच महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दो पक्षों की पांच महिलाएं घायल
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्षों की पांच महिलाएं घायल
गंगोह। गांव लखनौती में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच महिलाएं घायल हो गई। कोतवाली में दी गई तहरीर में दोनों पक्षों ने जमीन पर अपनी दावेदारी करते हुए एक दूसरे पर हमला बोलने के आरोप लगाए हैं।
गंगोह कोतवाली के तहत गांव लखनौती में काश्त की जमीन को लेकर ईश्वर और सोमपाल आदि के बीच विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन बताया जाता है। बृहस्पतिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट में महिलाएं भी कूद पड़ी। मारपीट में दोनों पक्षों की पांच महिलाएं घायल हो गई। घायलों में एक पक्ष की कमलेश, बिरजो और दूसरे पक्ष की पूजा, राखी एवं रुबी हैं। मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली जा पहुंचे और जमीन को अपनी-अपनी बताते हुए एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाने लगे। कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।