फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमी युगल को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिग, दस घायल

प्रेमी युगल को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिग, दस घायल

Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिग, दस घायल
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। युवक-युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और सरिए चले। पथराव होने के साथ ही अवैध असलहों से फायरिंग भी की गई। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी सिटी और सीओ ने भी पीएसी के साथ गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक और युवती पक्ष के साथ ही एक अन्य पक्ष ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण में कुल 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर से दो माह पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गया था। फरार युवती को उसके परिजनों ने दस दिन पूर्व बरामद कर लिया था। तभी से वह गांव में रह रही थी। युवती के पिता रमेश पुत्र बदन ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे सीटू पुत्र वेदपाल, सुरेन्द्र पुत्र हुकम निवासी मनोहरपुर थाना सदर बाजार बाइक पर उनके घर पर आए और उसकी पुत्री को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर युवक पक्ष के ब्रिजेश पुत्र सीता राम ने थाने पर दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसका भाई शुभम, पिता सीता राम, भाई योगश, चाचा भूपेन्द्र, दीपचंद, चाचा का पुत्र हरिश व रिश्तेदार आशु निवासी भाटखेड़ी गांव में थे। बुधवार रात गांव के ही शीलू, अरविंद, पदम प्रधान, विकास, जगदीश, राहुल, बालेश्वर, जनेश्वर, अनुज, खडकसिंह, बिरमपाल, शेखर, धर्मपाल, रमेश, निकेश आदि लाठी, डंडे व अन्य हथियार लेकर उसके घर पर आकर मारपीट करने लगे। बाद में फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसके भाई शुभम को गोली लग गई। इसके अलावा तीसरे पक्ष की तरफ से थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि धर्मपाल, बालेश्वर, बिरमपाल आदि घर पर बैठे हुए थे तभी वहां दीपचंद, भूपेन्द्र, सीता राम, आदेश, ब्रिजेश, शुभम, विनीत, जनेत ने उन पर लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस व पीएसी गांव में पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद एसपी सिटी और सीओ ने गांव में पहुंच कर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटना में नामजद सुरेन्द्र पुत्र हुकम गांव मनोहरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed