फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित छात्र की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

दलित छात्र की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Fri, 16 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दलित छात्र की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। इलाहाबाद में एक दलित छात्र की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें दलितों पर बढ़ रहे हमलों की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि विगत 9 फरवरी को दलित छात्र दिलीप सरोज इलाहाबाद में अपने तीन साथियों के साथ रेस्टोरेंट में भोजन करने गया था। वहां सीढ़ियों पर चढ़ते समय एक युवक से उसका पैर टकरा गया। जिस पर लोगों ने एकत्र होकर उसे बेरहमी से पीटा। जिससे बाद में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। अजय कुमार ने कहा कि दलित छात्र दिलीप सरोज की हत्या निंदनीय है। आरोप है कि भाजपा सरकार में दलितों पर साजिश के तहत हमले हो रहे हैं। जिन्हें रोका जाना चाहिए। उन्होंने मृतक छात्र को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कैलाशचंद, गोविंद, नकुल, सुरेंद्र कुमार, अंकित, शान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed