{"_id":"5a53b3b44f1c1b37198b5a58","slug":"91515434932-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध खनन न करने की दी हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अवैध खनन न करने की दी हिदायत
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। भैंसा-बुग्गियों से अवैध खनन सामग्री की ढुलाई किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गश्त कर ग्रामीणों को अपनी भैंसा-बुग्गियों में खनन सामग्री की ढुलाई न किए जाने की हिदायत दी और खनन सामग्री की ढुलाई में लिप्त कई बुग्गियों के टायरों में नुकीले औजार घुसा दिए।
गांव अलीपुरा दामनकोह में रविवार की रात लगभग 11.45 बजे पुलिस अवैध खनन की जांच करने पहुंची। पुलिस ने गांव में किसी भी बुग्गी में खनन नहीं मिला। हालांकि अवैध खनन सामग्री की ढुलाई करने के शक में कई भैंसा बुग्गियों के टायरों में नुकीले औजार घोंप दिए। ग्रामीण माजिद नौशाद, कामिल, अरशद, वैसर, वसीम, मुस्तकीम, जुल्ला, इसरार आदि का कहना है, कि वह अपने घरों में सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया तथा भैसा बुग्गी दिखाने के लिए कहा। इसके बाद खाली खड़ी भैंसा बुग्गी के टायर बींध दिए, जबकि लंबे समय से वे खनन सामग्री का ढुलान का कार्य भी नहीं कर रहे हैं। इस बारे में बेहट कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि लंबे समय से भैसा बुग्गियों से अवैध खनन सामग्री का ढुलान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण खनन सामग्री से लदी बुग्गियां खाली कर चुके थे।