फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंदी फरारी के मामले की जांच सीओ नकुड़ को

बंदी फरारी के मामले की जांच सीओ नकुड़ को

Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बंदी फरारी के मामले की जांच सीओ नकुड़ को
सहारनपुर। गागलहेड़ी में पेशी से वापस लाते समय बदमाशों द्वारा सिपाहियों से बंदी को छुड़ाकर ले जाने के मामले की जांच सीओ सदर को दी गई है। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमें बना दी गईं हैं।
विज्ञापन

विकासनगर में पेशी से वापस लाते समय गागलहेड़ी में भगवानपुर मोड़ से सिपाहियों पर फायरिंग करके बदमाशों द्वारा बंदी शमशाद को छुड़ाए जाने के मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आरसी पाठक को सौंपी गई है। साथ ही एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमें बना दी गईं हैं जो आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। सिपाहियों से भी पूछताछ की जा रही है। सिपाहियों द्वारा बताए गए घटनाक्रम को लेकर भी तहकीकात की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। जिसके चलते उन्हें भी 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फरार बंदी शमशाद के साथ पहले जेल गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही फरार बंदी और उसको फरार करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिपाहियों के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed