फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस को उलझाकर मादक पदार्थ बेचने वाले सौदागर गिरफ्तार

पुलिस को उलझाकर मादक पदार्थ बेचने वाले सौदागर गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को उलझाकर मादक पदार्थ बेचने वाले सौदागर गिरफ्तार
पुलिस को उलझाकर मादक पदार्थ बेचने वाले सौदागर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को झूठी सूचना देकर आरोपी उलझा देते थे और खुद नशीली गोलियां बेचकर निकल जाते थे। आरोपियों के पास से नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चिलकाना रोड से आमिर व शाहिद निवासी साबरी के बाग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 230 नशीली गोलियां, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों की काफी दिन से तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी जब नशीली गोलियों बेचने जाते थे तो नाकाबंदी होने पर डायल 100 पर फोन कर पुलिस को गलत सूचना देते थे। आरोपी हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाएं होने की जानकारी देते थे। इस कारण पुलिस चेकिंग प्वाइंट से हटकर घटनास्थल की तरफ दौड़ती थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी नशीली गोलियां लेकर निकल जाते थे। कई दिन से पुलिस को झूठी सूचनाएं मिल थी, जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र मजबूत किया था। इसी के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed