फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार से टप्पेबाजों द्वारा की गई 37 लाख रुपये की चोरी में सुराग नहीं

कार से टप्पेबाजों द्वारा की गई 37 लाख रुपये की चोरी में सुराग नहीं

Thu, 14 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
कार से टप्पेबाजों द्वारा की गई 37 लाख रुपये की चोरी में सुराग नहीं
सहारनपुर। कार एजेंसी के संचालक की कार से 37 लाख रुपये भरा बैग चोरी करने के मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को तलाशने में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र मे अंबाला रोड पर कार एजेंसी चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी रबिन सैनी की कार से टप्पेबाजों ने कूलेंट टपकने का बहाना बनाकर कार में रखा 37 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया था। पुलिस आधी रात तक सीसीटीवी खंगालती रही। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपियों की सिर्फ छाया ही दिखाई दे रही है, चेहरे बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। आसपास की गलियों एवं सड़कों पर भी दौड़ लगाई। लेकिन आरोपी के हाथ नहीं आए। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमों को लगाया। लगभग 12 लोगों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आया। उधर, एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्दी ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed