फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवाहिता को गुम करने का आरोप लगाया

विवाहिता को गुम करने का आरोप लगाया

Tue, 12 Mar 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को गुम करने का आरोप लगाया
ससुरालियों पर विवाहिता को गुम करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। शामली के कांधला निवासी श्रीधर शर्मा ने सदर कोतवाली के टैगोर गार्डन निवासी अपनी बेटी के ससुरालियों पर उसकी बेटी को गुम करने का आरोप लगाया। श्रीधर ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जताते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांधला निवासी श्रीधर शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी रितु शर्मा की शादी तीन वर्ष पूर्व सदर कोतवाली के टैगोर गार्डन, हिम्मत नगर निवासी सचिन शर्मा से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी बेटी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। बार-बार ससुरालियों को समझाया गया। तीन माह पूर्व रीतू के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। तब भी उन्होंने रीतू को समझाया और सुलह करा दी।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग चार बजे उनके पास सचिन ने कॉल कर कहा कि रीतू घर से कहीं चली गई है। रीतू का बेटा शौर्य और उसका मोबाइल फोन घर पर ही है। श्रीधर शर्मा ने रीतू के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। श्रीधर शर्मा ने इस मामले में सदर कोतवाली में पति सचिन, ससुर राकेश शर्मा, सास ऊषा, बहनोई अंकुर तथा ननद प्रीति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed