{"_id":"5c3100f8bdec225710735f9e","slug":"81546715384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आपतिजनक फोटो डालने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर आपतिजनक फोटो डालने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने की धमकी
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर देवबंद क्षेत्र के युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है तथा विरोध करने पर गाली गलौज की है।
युवती का आरोप है कि देवबंद के एक गांव निवासी युवक उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल कर रहा है और धमकी दे रहा है कि उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। जबकि वह उसे जानती भी नहीं है। विरोध करने पर आरोपी युवक गाली गलौज करता है। इस मामले में युवती ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
36 लाख हड़पने का आरोप
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित राज विहार निवासी रकम सिंह ने आरोप लगाया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कारोबार के लिए उसके पैसे लगवा लिए। धीरे-धीरे करके उसके लगभग 36 लाख रुपये आरोपी ने ले लिए। लेकिन न तो उसे सामान दिया और न ही उसे पैसे लौटाए। इस मामले में रकम सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।