फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में टिकट चेक कर अवैध वसूली कर रहा फर्जी टीटी पकड़ा

ट्रेन में टिकट चेक कर अवैध वसूली कर रहा फर्जी टीटी पकड़ा

Wed, 12 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में टिकट चेक कर अवैध वसूली कर रहा फर्जी टीटी पकड़ा
ट्रेन में अवैध वसूली कर रहा फर्जी टीटीई पकड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करने एवं अवैध वसूली करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ने के बाद जीआरपी को सौंप दिया गया।
बुधवार को चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक व्यक्ति अपने को टीटीई बताकर यात्रियों की टिकट चेकिंग कर रहा था। आरोप है कि जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं थी, उनकी रसीद काटने की बजाय पैसे वसूल कर रहा था। इस पर यात्रियों को आरोपी पर संदेह हुआ। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीआईटी चंडीगढ़ चेकिंग टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

चेकिंग टीम ने चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आरोपी इंद्रेश कुमार यादव निवासी मलील शहर मंडी गोविंदगढ़, अंबाला को यात्रियों के टिकट चेक करते हुए मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पकड़ा गया आरोपी फर्जी टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेक कर रहा है और उनसे टिकट न होने पर पैसे ले रहा था। आरोपी इंद्रेश कुमार यादव के विरुद्ध थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपी पहले भी कई ट्रेनों में टीटीई बनकर टिकट चेक करता था। इस मामले में थानों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed