{"_id":"5b3bc5784f1c1b77468b4690","slug":"81530643832-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला, तोड़फोड़ कर लूटी नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला, तोड़फोड़ कर लूटी नगदी
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित भाजपा नेता के छोटे भाई के पेट्रोल पंप पर सोमवार रात पहुंचे चार युवकों ने पेट्रोल नहीं दिए जाने पर मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय एवं मशीन में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर पंप कर्मियों से 53,500 रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावरों की पहचान होने के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर भाजपा नेता अमरकांत राणा के छोटे भाई का शक्ति फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार रात लगभग सवा दस बजे एक ही बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। पेट्रोल पंप संचालक महावीर सिंह राणा के अनुसार उन्होंने सेल्स कर्मियों से बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। जिस पर सेल्स कर्मियों निगम एवं आकाश ने पेट्रोल पंप बंद होने की बात कहते हुए पेट्रोल डालने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि उस समय आरोपी सेल्समैन से कैश छीनकर फरार हो गए। कुछ देर बाद आरोपी अपने कई अन्य साथियों के साथ बाइक पर धारदार हथियार लेकर पहुंचे। पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही कार्यालय एवं पेट्रोल पंप मशीन में जमकर तोड़फोड़ की। दोनों कर्मचारी ने भागकर जान बचाई। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पेट्रोल पंप कर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। चार आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक महावीर सिंह राणा ने पहचान के बाद चुन्हैटी निवासी तौकीर, आजम, मुस्सा, मुस्तफा एवं दो अन्य अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना था कि घटना के बारे में जांच कराई जा रही है। मामला पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट का है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।