{"_id":"5a808b1e4f1c1bcb268b96f8","slug":"81518373662-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलीखाल में दो पक्ष भिड़े, चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोलीखाल में दो पक्ष भिड़े, चली गोलियां
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल में पुलिस से शिकायत करने के शक में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गोलियां चल गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस के आने से पूर्व ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों ढोलीखाल स्थित वाहन काटने वाले कारोबारियों की दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसी बात को लेकर ढोलीखाल निवासी साजिद और और राजू पक्ष रंजिश हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पुलिस में शिकायत करने का शक करते थे। बताया जाता है कि रविवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते अवैध हथियारों से फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पूर्व दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।