फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, खुलासा किसी घटना का नहीं

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, खुलासा किसी घटना का नहीं

Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, खुलासा किसी घटना का नहीं
देवबंद (सहारनपुर)। दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान और नगदी चुराने वाले चोर गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से धारदार हथियार समेत चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्त में आए मोहल्ला शाहरमजुद्दीन निवासी शाहरुख से पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार की रात्रि मोहल्ला पठानपुरा में छापेमारी कर चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। खानकाह चौकी प्रभारी साजिद अली के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में अजमल और अनवर शामिल हैं। जबकि इनके कई अन्य साथी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार चोर गिरोह के सदस्यों के कब्जे से वारदातों में इस्तेमाल होने वाला गैस कटर, ग्रसिल एंगल, दो चाकू और वैल्डिंग मशीन बरामद की है। बताया कि उक्त गैंग पिछले कई माह नगर व आसपास के क्षेत्रों में दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक नगर क्षेत्र में हुई चोरी व लूट की किसी भी वारदात का खुलासा नहीं किया है। उधर, पुलिस ने मोहल्ला मटकोटा निवासी शाहनूर को चोरी के दो मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शाहरुख मोबाइल की दुकानों में सेंधमारी कर वहां से नगदी और मोबाइल चोरी करता था। रिपोर्ट दर्ज कर सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed