{"_id":"5a3418274f1c1b9e678c1d7d","slug":"81513363495-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड स्थित एक स्कूल में पांच साल की छात्रा से एक अध्यापक द्वारा दुष्कर्म की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की। पुलिस ने आरोप गलत बताया है।
शुक्रवार को दोपहर में बेहट रोड स्थित एक स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा नर्सरी कक्षा की पांच साल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की से हड़कंप मच गया। छात्रा के अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर दिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकप भी कराया और स्कूल में लगे सीसीटीवी भी खंगाल डाले। लेकिन पुलिस को दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि एक स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की छात्रा के अभिभावकों ने शिकायत की थी। लेकिन जांच में आरोप गलत पाया गया। छात्रा के शरीर पर लाल निशान देखकर अभिभावकों को संदेह हुआ था। लेकिन चिकित्सक ने उसे मात्र एलर्जी बताया है।