फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान से 72 हजार की नकदी चोरी

दुकान से 72 हजार की नकदी चोरी

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दुकान से 72 हजार की नकदी चोरी
गंगोह (सहारनपुर)। छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर 72 हजार की नकदी चोरी कर ले गये। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला छत्ता स्थित राम बाग कालोनी निवासी बिजेंद्र गुप्ता कंकराली मार्ग पर महादेव कुटी के सामने परचून की दुकान करते हैं। शुक्रवार सुबह जब उन्हाेंने दुकान खोली तो गल्ले का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी 70 हजार की नकदी भी गायब थी। इसके साथ ही दानपात्र में रखे दो हजार रुपये भी चोर ले गए थे। चोर दुकान की छत के रास्ते ममटी का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। बिजेंद्र कुमार ने दुकान के ऊपर कमरा बना रखा है, लेकिन छत तक जाने को सीढ़ियां न बनवाकर सबसे ऊपर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के किवाड़ लगवा रखे है। बिना सीढ़ी के ही चोरों ने करीब 12 फीट नीचे कूदकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed