फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, अस्पताल में भर्ती

चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर। नगर कोतवाली में दो सवारी बैठाकर शादी में जा रहे दो भाइयों का पुलिस कर्मियों ने पहले चालान काटा। विरोध किया तो एक युवक की जमकर पिटाई कर डाली। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने चौकी में ले जाकर कुर्सी से बांधकर पिटाई की और करंट भी लगाया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गागहलेड़ी के ग्राम तिवाया निवासी अभिलाष पुत्र रामपाल अपने छोटे भाई अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। आरोप है कि घंटाघर चौराहे पर उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। हेलमेट एवं अन्य कमियां बताते हुए उनका 200 रुपये का चालान काट दिया गया। आरोप है कि चालान के पैसे देने के बावजूद मैके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे अलग से पैसे की डिमांड की। जिसका उन्होंने विरोध किया और हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने गाली गलौज का विरोध किया तो वहां मौजूद एक होमगार्ड और एक सिपाही ने उनकी पिटाई कर डाली। आरोप है कि अभिलाश को होमगार्ड लोकेंद्र एवं सिपाही रामकुमार पकड़कर चौकी पर ले गए। वहां उन्होंने उससे नाम और उनकी बिरादरी पूछी। उसके बाद उसे एक कुर्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। अभिलाष ने आरोप लगाया कि सिपाहियों ने उसे करंट भी लगाया और उसकी जेब में रखे लगभग दस हजार रुपये भी निकाल लिए। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान छोटे भाई अनिल ने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घंटाघर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल हुए अभिलाष को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में उन्होंने एसएसपी से भी शिकायत की है। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि तीन सवारी बैठाकर चलने पर बाइक को रोका गया था और दो सौ रुपये का चालान किया गया था। लेकिन बाइक सवार युवकों ने चालान काटने का विरोध करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। जिस पर एक होमगार्ड ने उसको दो चांटे लगा दिए। ऐसी कोई मारपीट नहीं हुई है जिससे कोई घायल हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed