फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच मौतों के बाद भी नहीं रुका डग्गामार वाहनों का संचालन

पांच मौतों के बाद भी नहीं रुका डग्गामार वाहनों का संचालन

Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पांच मौतों के बाद भी नहीं रुका डग्गामार वाहनों का संचालन
गंगोह (सहारनपुर)। सात सितंबर को हुए हादसे में पांच यात्रियों की मौत के बावजूद जलालाबाद मार्ग पर डग्गामार वाहनों को संचालन फिर शुरू हो गया है। बुधवार को रोडवेज के आरएम ने कोतवाली में तहरीर देकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही डीएम और एसएसपी को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सात सितंबर को रोडवेज बस से आगे निकलने की होड़ में गंगोह-जलालाबाद मार्ग पर एक डग्गामार वाहन पलट गया था। जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से कार्रवाई के डर से संचालकों ने इनका संचालन बंद कर दिया था। तभी से रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर करीब 20 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। मंगलवार से उक्त मार्ग पर एक बार फिर से डग्गामार वाहनों का संचालन आरंभ कर दिया गया। रोडवेज चालकों के आपत्ति जताने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां तक दी गईं। उक्त आरोप लगाते हुए चालकों ने विभाग के आरएम मनोज पुंडीर को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। बुधवार को आरएम और एआरएम यजुवेंद्र कुमार चालकों, परिचालकों के साथ गंगोह कोतवाली पहुंचें और अवैध रूप से चलाए जा रहे डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग की। एआरएम ने बताया कि मामले से डीएम और एसएसपी को अवगत कराने के साथ ही मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed