{"_id":"59a70c324f1c1b41738b474c","slug":"81504119858-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर तलाशे क्लू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर तलाशे क्लू
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर तलाशे क्लू
बेहट (सहारनपुर)। नादराणा म्हाड़ी मेले से आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा कर रेप किए जाने की घटना के बाद देर रात डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। एसएपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के गांवों के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ करने के बाद पुन: डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलवाया, लेकिन पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिला। एक किमी के दायरे में डॉग स्क्वायड घूमने के बाद वापस उसी जगह पर आकर रुक गया, जहां बच्ची से रेप किया गया। उधर, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तरफ से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के नादराणा गांव के पास स्थित म्हाड़ी पर लगने वाले से मेले से मंगलवार की शाम एक आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा करने के बाद पास ही एक आम के बाग में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया था। बच्ची लहूलुहान और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी बेहट भेज दिया था, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
देर रात एसपी देहात विद्या शंकर मिश्रा, फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर भेजा गया। बुधवार की सुबह करीब दस बजे एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। उन्होंने मेला दुकानदारों और आसपास के गांवों ईश्हाकपुर चेंची, नादराणा, साढ़ौली कदीम, सलेमपुर गदा आदि के ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पुन: डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल के लिए निर्देश दिए। दोपहर करीब 12 बजे सीओ इंदु सिद्धार्थ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। अस्पताल से पीड़िता बच्ची के कपड़े लाकर डॉग को सुंघाए गए। हालांकि इससे पुलिस को कुछ खास मद्द नहीं मिल सकी। डॉग स्क्वायड एक किमी के दायरे में घूमने के बाद वापस उसी जगह आकर रुक गया। टीम का कहना था, कि घटना के बाद बारिश होने से डॉग स्क्वायड मद्द नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को हॉस्पिटल भेजा। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए है। आसपास के सभी गांवों के चौकीदारों को सक्रिय किया गया है। डॉग स्क्वायड को पुन: बुलाया गया। गांववालों से बातचीत के आधार पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- बबलू कुमार, एसएसपी सहारनपुर