{"_id":"5999dca94f1c1b8e388b4668","slug":"81503255721-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने पत्नी सहित जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ने पत्नी सहित जहर खाकर दे दी जान
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी ने पत्नी सहित जहर खाकर दे दी जान
नकुड़ (सहारनपुर)। सौरभ हत्याकांड के मामले में आरोपी प्रवीण उर्फ काला ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी मोनिका के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। प्रवीण की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसे पुलिस पर हत्या के मामले में झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही प्रवीण के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद से ही प्रवीण काफी तनाव में था।
रविवार रात गांव गाजीवाला में प्रवीण पुत्र विनोद कुमार (32) तथा उसकी पत्नी मोनिका ने किसी समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। परिजन दोनों को लेकर रात करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। मोनिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोनिका ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से गांव में शोक के साथ ही आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस को प्रवीण की जेब मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कोतवाल नकुड़ द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बताया गया है।
-14 मई को हुई हत्या में बनाया था आरोपी
ग्राम साल्हापुर में 14 मई की दोपहर करीब एक बजे गांव के निवासी सौरभ पुत्र अनिल कुमार की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह बाइक पर नकुड़ से अपने घर लौट रहा था। हत्या के इस प्रकरण में प्रवीण सहित पांच युवकों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया था जबकि प्रवीण फरार चल रहा था। चार दिन पहले प्रवीण की तबियत खराब होने के कारण सहारनपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही प्रवीण अस्पताल से अपने घर लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण शुरू से ही खुद को बेकसूर बताता आ रहा था। इस संबंध में प्रवीण की पत्नी मोनिका कई बार एसएसपी से मिलकर हत्याकांड की दुबारा जांच कराने की गुहार लगा चुकी थी। मामले की गंभीरता के मद्देनजर कोतवाली में कई थानों की पुलिस तथा पीएसी तैनात की है। सीओ आरके पाठक दिनभर कोतवाली में इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते रहे।