{"_id":"5997352b4f1c1b34798b48c1","slug":"81503081771-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के पास दिनदहाड़े खाद कंपनी के अकाउंटेंट से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी आवास के पास दिनदहाड़े खाद कंपनी के अकाउंटेंट से लूट
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास खाद कंपनी के अकाउंटेंट से 1.76 लाख लूटे
सहारनपुर। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे खाद कंपनी के अकाउंटेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने देहरादून रोड पर एसएसपी आवास के पास 1.76 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरादून रोड स्थित रिमाउंड डिपो के पास लीलावती फर्टिलाइजर कंपनी में अकाउंटेंट सनसिटी निवासी अभिलाष शर्मा ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे कोर्ट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से 176800 रुपये निकाले। वह रुपये बैग में रखकर स्कूटर के द्वारा देहरादून रोड स्थित अपनी कंपनी में जा रहा था। अभिलाष के अनुसार जब वह एसएसपी आवास के पास विधायक संजय गर्ग की कोठी के सामने पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। स्कूटर और उसके नीचे गिरते ही बदमाशों ने उससे रुपयों का बैग छीना और फरार हो गए। उसने शोर मचाया। जिस पर लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में अन्य जरूरी कागजात भी रखे हुए थे।
घटना के बाद वह जनकपुरी थाना पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में अभिलाष ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।