{"_id":"59403a6f4f1c1ba50a8b472f","slug":"81497381487-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच का नाम सुनते ही शुरू कर दी अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण मंच का नाम सुनते ही शुरू कर दी अभद्रता
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच का नाम सुनते ही शुरू कर दी अभद्रता
सहारनपुर। लैपर्ड पर सवार पुलिसकर्मियों ने दो युवकों से पूछताछ की। जब एक युवक ने खुद को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का महानगर अध्यक्ष बताया तो पुलिसकर्मियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह आरोप है अनंत बिल्डिंग निवासी साहिल मेहरा और नानौता निवासी राघव दुआ ने लगाया है।
डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे दोनों युवकों ने बताया कि वह दिल्ली किसी काम से गए थे। 12 जून की रात दिल्ली से लौट रहे थे। बताया कि वह छुटमलपुर बस स्टैंड पर उतरकर सहारनपुर के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी लैपर्ड गाड़ी पर सवार दो पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे और पूछताछ करने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपना पता आदि बताया। साथ ही बस के इंतजार में खड़े होने की बात कही। आरोप है कि जब साहिल मेहरा ने खुद को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का महानगर अध्यक्ष बताया तो एक पुलिसकर्मी भड़क गया और उसे गलियाना शुरू कर दिया। ऐसे में उन्होंने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी, मगर सौ नंबर की गाड़ी वालों ने व्यस्त होने की बात कहते हुए 15 मिनट बाद आने की बात कही। पीड़ितों ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों की नाम सहित शिकायत डीआईजी और एसएसपी से भी की है।