{"_id":"5c8a98c0bdec22140a174a72","slug":"71552586944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने घेर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस तथा चोरी की गई बैटरी बरामद की है। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव नथमलपुर निवासी फैयाज पुत्र शरीफ ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसके घेर में खड़े ट्रैक्टर से कुछ चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली है। पुलिस ने फैयाज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुखबिर की सूचना पर मसखरा नदी के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा तो तलाशी लेने पर उनके पास से ट्रैक्टर की बैटरी, एक तमंचा 315 बोर का, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम नौशाद पुत्र शहीद, नदीम पुत्र सादा निवासी गण नथमलपुर बताए है। पुलिस ने उपरोक्त चोरों के खिलाफ चोरी तथा अवैध हथियार रखने में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।