{"_id":"5c7045e8bdec2273a2564304","slug":"71550861800-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना करने का लालच देकर आभूषण ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोगुना करने का लालच देकर आभूषण ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गुडंब गांव में साधू के वेश में पहुंचे ठगों ने एक ग्रामीण को सोने के आभूषण दोगुने करने का लालच देकर लाखों रुपये के आभूषण ठग लिए। पीड़ित ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव गुडंब निवासी पुलकित पुत्र मांगेराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उनके गांव में दो साधू अपनी गाड़ी लेकर पूर्व प्रधान के घर पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह उक्त दो साधू उसके घर पहुंचे और नहा धोकर व खाना खाने के बाद कहा कि वे उसके घर में रखे सभी आभूषणों को दोगुना कर देंगे। इस बात पर यकीन करते हुए उसके द्वारा एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी दे दिए। इसके बाद उन्हें एक घंटा आंखें बंद कर ध्यान करने को कहा। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि इसी दौरान उक्त ठग साधू मौका पाकर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।