{"_id":"5c5c7c73bdec22739950c65c","slug":"71549565043-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी युवती, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी युवती, मौत
नानौता (सहारनपुर)। एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। इससे पंखा युवती सहित नीचे आ गिरा। आवाज होने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रूमाना (24) पुत्री रिजवान नगर के मोहल्ला अफगानान में अपने मामा सलीम खान के यहां पर रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे वह अपने कमरे में थी तभी परिजनों को कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई। वे उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अंदर छत का पंखा नीचे पड़ा था और उसमें बंधे फांसी के फंदे में रुमाना फंसी थी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि युवती पंखे से फांसी का फंदा बना कर लटकी थी। वजन होने पर वह पंखे सहित नीचे आ गिरी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती का पंचनामा भरते हुए परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मृतक युवती का कुछ दिन पूर्व ही रिश्ता छूट गया था। इससे वह तनाव में थी। इस संबंध में थाना पुलिस एसआई कुंवरपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस द्वारा पंचनामा भर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।