{"_id":"5c364291bdec2256d87890f8","slug":"71547059857-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को साथी सहित शराब की कसीदगी में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान को साथी सहित शराब की कसीदगी में पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। शरबतपुर गांव के पूर्व प्रधान और उसके साथी को पुलिस ने ईख के खेत में कच्ची शराब निकालते हुए धर दबोचा। पुलिस ने मौके से शराब निकालने के उपकरण सहित 15 लीटर शराब और 150 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया।
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार चतुर्वेदी ने बताया की गांव शरबतपुर में काफी समय से कच्ची शराब की भट्टी चलने की सूचना मिल रही थी, लेकिन मुख्य शराब तस्कर हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता था। इसी क्रम में मंगलवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव शरबतपुर में पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार पुत्र बल्लू सिंह के ईख के खेत में छापा मारकर शराब निकालने की भट्टी को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 15 लीटर कच्ची शराब दो ड्रम, पतीला, प्लास्टिक के पाइप और भट्टी चलाने के लिये लकड़ी आदि उपकरण मौके से बरामद किये। पुलिस ने मौके पर ही 150 लीटर लहन को नष्ट किया। पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार और उसके सहयोगी बुद्दू सिंह पुत्र फकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही, सुबह के समय गश्त कर रही थाना पुलिस ने खजूरी अकबरपुर मंदिर के सामने से कच्ची शराब बेचने जा रहे सुखबीर सिंह पुत्र सिमरु निवासी शरबतपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।