{"_id":"5c16a332bdec2255451972e8","slug":"71544987442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
सहारनपुर। न्यू आवास विकास निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू आवास विकास निवासी करनैल सिंह खत्री की बेटी मेघा की शादी क्षेत्र के ही शुभम ठकराल से इसी वर्ष 25 अगस्त को हुई थी। मेघा का आरोप है कि जूतों की दुकान करने वाले उसके पति को शादी से पहले बीटेक इंजीनियर बताया गया था। जबकि शादी के बाद पता चला कि वह कोई काम नहीं करता। मेघा ने आरोप लगाया शादी के तीन दिन बाद ही कार और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मांग करते हुए ससुरालियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसका आरोप है कि उसका पति आईपीएल सट्टेबाजी में भी पैसे हार गया था। उसकी भरपाई उसके मां-बाप से करना चाहता था। मेघा का आरोप है कि नौ सितंबर को उससे मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई थी। जबकि पुलिस को बुलवा कर उल्टा उसके मां बाप को ही धमकाया गया। ससुरालियों ने सीढ़ी से गिर चोट लगना बताया। इसके बाद उसका पति गुड़गांव चला गया और उसे भी गुड़गांव में नौकरी करने को कहा। फिर 12 नवंबर को वहां से आकर हथियार से आतंकित किया और अपने साथ गुड़गांव ले गया जहां उसे बंधक बना बुरी तरह मारपीट करता रहा।
23 नवंबर को मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट होने की बात फोन पर उसके परिजनों को बताई। जिस पर मेघा के परिजन गुड़गांव पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। मेघा ने आरोप लगाया कि फोन पर धमकी भरे मेसेज भी दिए जा रहे हैं। मेघा की ओर से आरोपी पति, ससुर सहित सास किरण, जेठ और जेठानी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।