फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पालिका सभासद पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

पालिका सभासद पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

Sat, 22 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पालिका सभासद पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग
देवबंद (सहारनपुर)। वार्ड नंबर 2 के पालिका सभासद नौशाद पर बदमाशों ने रात में फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बच गया। सभासद का आरोप है कि बदमाशों ने पहले उसके घर की बिजली काटी। जिसके बाद वह बाहर देखने के लिए आया तो उस पर फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी पालिका सभासद नौशाद ने बताया कि बीती रात्रि करीब साढ़े तीन बजे अचानक घर की बिजली चली गई। वह बाहर आकर देखने लगा तो उसे केबिल कटा हुआ मिला। जब उसने उसे ठीक करना शुरू किया तो अचानक वहां मौजूद दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल बाल बच गया और उसने घर में घुसकर जान बचाई। जिसके बाद नौशाद ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नौशाद का आरोप है कि बदमाशों ने षड्यंत्र के तहत उस पर हमला किया, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी की वह बच गया। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। वहां उन्हें घर में लगा कांच टूटा हुआ मिला। जिसको देखकर लग रहा था कि यह पत्थर मारकर तोड़ा गया है। गोली चलने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि मामला संदिग्ध है। फिर भी घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो वारंटियों समेत छह को जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी वारंटी सादो, अंबहेटा शेखा निवासी रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने सट्टा लगाते सराय पीरजादगान निवासी इस्लाम को पकड़ा है। कुलसत गांव निवासी प्रताप, ब्रजमोहन और महीपाल का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed