फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच थानों में किए तीन-तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात

पांच थानों में किए तीन-तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच थानों में किए तीन-तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात
पांच थानों में किए तीन-तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात
विज्ञापन

सहारनपुर। डीजीपी के आदेश के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के पांच थानों पर थाना प्रभारी के अलावा तीन-तीन इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिए हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर तूफान सिंह को कोतवाली गंगोह में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के पद पर प्रशासनिक काम देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह इसी थाने में अभी तक एसएसआई के पद पर तैनात थे। इंस्पेक्टर धर्म सिंह को यूपी डायल 100 से हटाकर गंगोह में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के रूप में भेजा गया। यह अपराध नियंत्रण के लिए काम करेंगे।
इंस्पेक्टर विपिन मौर्य को नगर कोतवाली से हटाकर गंगोह में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह प्रशासनिक कार्य को देखने के लिए इंस्पेक्टर हिसामुद्दीन को पुलिस लाइन से कोतवाली बेहट में भेजा गया। अपराध शाखा विवेचना सेल से इंस्पेक्टर राज्यपाल को कोतवाली बेहट में अपराध नियंत्रण का कार्यभार दिया गया। बेहट में ही नागल से इंस्पेक्टर चेतराम शर्मा को कानून व्यवस्था संभालने को भेजा गया। इंस्पेक्टर राम को अपराध शाखा विवेचना सेल से हटाकर कोतवाली देवबंद में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसी थाने में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंधु को अपराध नियंत्रण को भेजा गया, जो अभी तक देहात कोतवाली की रामनगर चौकी के प्रभारी थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह को नागल थाने से हटाकर देवबंद में कानून व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर राम अवतार को अपराध शाखा विवेचना सेल से कोतवाली सदर बाजार में प्रशासनिक काम के लिए तैनाती दी गई। इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह कोबेहट रोड चौकी प्रभारी के पद से हटाकर कोतवाली सदर बाजार में अपराध नियंत्रण के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को कोतवाली सदर बाजार में ही हसनपुर चौकी प्रभारी पद से हटाकर कानून व्यवस्था संभालने का कार्यभार सौंपा गया। कोतवाली नकुड़ में एएसआई का पदभार देख रहे इंस्पेक्टर विवेक मलिक को इसी थाने में प्रशासनिक काम की जिम्मेदारी दी गई। इंस्पेक्टर राजपाल को थाना बड़गांव से कोतवाली नकुड़ में अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई। इसी थाने में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को कानून व्यवस्था संभालने कार्यभार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed