{"_id":"5b2016cd4f1c1b264d8b647f","slug":"71528829645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समेन को गोली मार केश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समेन को गोली मार केश लूटा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारकर कैश लूटा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सोमवार की रात पैदल आए बेखौफ दो बदमाशों ने कमालपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मार दिनभर की बिक्री के रुपये और एक शराब की बोतल लूट ले गए। यहां से चंद कदमों की दूरी पर ही उन्होंने हलवाना के युवक को आतंकित करके हुए उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए। घायल सेल्समैन को साथियों ने फतेहपुर सीएचसी पर भरती कराया जहां से उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर के कमालपुर रोड पर आबादी से बाहर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें हैं। बीयर की दुकान के सेल्समैन लेबर कालोनी सहारनपुर निवासी अजय वालिया पुत्र जय प्रकाश द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार रात दस बजे वह और उसका साथी धनुपुर खेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद निवासी पान सिंह पुत्र रामदास खाना खा रहे थे। अंग्रेजी शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन गांव बेहड़ा कला निवासी सतबीर पुत्र श्याम सिंह ठेके के सामने खड़ा था। इसी दौरान पैदल ही दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने रिवाल्वर निकाल कर सतबीर पर तान दी और कैश व बाइक की चाबी मांगी। मना करने पर उन्होंने सतबीर के पेट में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर छुटमलपुर की तरफ भागा। इसके बाद बदमाशों ने पान सिंह को आतंकित करते हुए शराब बलेंडर की एक बोतल और दिन भर की सेल का कैश लूट लिया तथा पैदल ही छुटमलर की तरफ भाग खड़े हुए। ठेके से चंद कदमों की दूरी पर उन्होंने छुटमलपुर की तरफ से आए हलवाना के सोनू पुत्र धर्म सिंह को रोक कर उसे रिवाल्वर दिखाते हुए उसकी बाइक संख्या यूपी 11 बीए 2199 लूटी और फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैनों ने घायल सतबीर को सीएचसी फतेहपुर में भरती कराया। जहां से उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। वहां उसकी गोली निकाल दी गई। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।