फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सागौन की लकड़ी बरामद होने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सागौन की लकड़ी बरामद होने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सागौन की लकड़ी बरामद होने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मोबाइल टावर के नीचे सागौन की लकड़ी छिपा कर रखने के मामले में वन संरक्षक के कड़े रुख के बाद वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से तीन तस्करों को चिह्नित करके उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम ने मोहंड में पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित टावर के नीचे से सागौन की लकड़ी बरामद की थी। उक्त लकड़ी पास के जंगल से काटी गई थी। मामले में वन संरक्षक सुनील कुमार दुबे के कड़े निर्देशों के बाद वन अधिकारी हरकत में आए। वन क्षेत्राधिकारी मोहंड मदन मोहन जोशी ने बताया कि सागौन की पकड़ी गई लकड़ी शिवालिक वन से नहीं काटी गई बल्कि प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल करने पर जानकारी मिल रही है कि इन लकड़ियों को राजाजी नेशनल पार्क की चिल्लावाली रेंज से काट कर ठिकाने लगाने की कोशिश में मोहंड स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने मोबाइल टावर के नीचे छुपा कर रखा गया था। बरामद सागौन की लकड़ी एक ही पेड़ की है जिसे काटने के बाद इमारती फर्नीचर बनाने के लिए मोहंड लाया गया था। लकड़ी काटने के आरोपियों शाहिद हसन और नसीम पुत्रगण सलीम निवासी मोहंड और एक अन्य जुहुर पुत्र सराज अहमद को नामजद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में अवैध कटान का खुलासा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मोहंड रेंज के वन दरोगा शिवकुमार की ओर से तहरीर मिली है। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed