{"_id":"5aa189a64f1c1bba758b4629","slug":"71520535974-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पर धावा बोलने वाले छह आरोपी पकडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पर धावा बोलने वाले छह आरोपी पकडे
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पर धावा बोलने वाले छह आरोपी पकडे
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली में धावा बोलने के मामले में छह नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आठ महिलाओं सहित 47 लोगों को नामजद किया गया था।
बता दें कि शुक्रवार को गांव लखनौती के मजरे हरनामगढ़ में कार की चपेट में आने पर एक बालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को कार सहित पकड़ लिया था। शनिवार सुबह बालक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर धावा बोलकर हवालात से आरोपी को खींचने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 47 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक युवक को पकड़ लिया गया था जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस पीएसी को साथ लेकर गांव में गई। पुलिस ने छह आरोपियों धर्मवीर, सुभाष, अशोक, प्रवीण, आनंद एवं प्रेम को पकड़ लिया। सभी का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया।