{"_id":"5a9af50d4f1c1b387b8b9808","slug":"71520104717-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी रोड पर गांव नागल माफी के पास बाइक सवार युवकों की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हादसा शुक्रवार को फाग के दिन दोपहर के समय हुआ। गांव कलसिया निवासी टिंकू (20) पुत्र राजेश, गुड्डू पुत्र मामचंद और गांव दयालपुर निवासी बंटी पुत्र ओमप्रकाश एक बाइक से शाकंभरी देवी दर्शन करने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नागल माफी के पास सामने से आ रहे टाटा मैजिक से टकरा गई। हादसे में टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बेहट कोतवाली और मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर लगने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ ने हादसे के विरोध में जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को सड़क से हटाने के बाद परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।