{"_id":"5a1b0e644f1c1b72548bf9d8","slug":"71511722596-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आतंकित कर सवा लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को आतंकित कर सवा लाख की लूट
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शनिवार की आधी रात में चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर में वहां मौजूद दो महिलाओं को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए 25 हजार की नगदी और करीब एक लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश महिलाओं को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए मकान के दरवाजे का कुंडा लगाकर फरार हो गए।
समसपुर गांव निवासी श्याम सिंह और उसका भाई रामपाल किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नियां मीना व सीमा थी। रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश मकान में घुस आए और मीना व सीमा को सोते हुए उठाकर उनकी कनपटी पर तमंचा सटाते हुए घर में रखे 25 हजार की नगदी एवं एक लाख रुपये की कीमत के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए मकान का बाहर से कुंडा लगाकर भाग निकले। महिलाओं ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिलाओं को मकान से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रामपाल की तरफ से घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।