फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक गबन के आरोपी की निशानदेही पर 43 चेक बुक हुईं बरामद

बैंक गबन के आरोपी की निशानदेही पर 43 चेक बुक हुईं बरामद

Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बैंक गबन के आरोपी की निशानदेही पर 43 चेक बुक हुईं बरामद
सहारनपुर। सहकारी बैंक में हुए सात करोड़ रुपये के गबन के आरोप में सरेंडर कर जेल गए मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक गोपाल कपिल की निशानदेही पर पुलिस ने 43 चेकबुक बरामद की हैं। सभी चेकबुक बैंक के रिकार्ड रूम में ही रिकार्डों के नीचे छिपाकर रखी गईं थीं। पुलिस ने शेयर मार्केट में लगाए गए 1.18 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर कर लिंक रोड शाखा में हुए 7 करोड़ रुपये के गबन के प्रमुख आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक गोपाल कपिल को नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 36 घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी गोपाल कपिल से पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सहकारी बैंक में छापा मारा। रिकार्ड रूम को खंगाला गया। तो रिकार्ड की फाइलों के नीचे छिपाकर रखी गईं 43 चेकबुक बरामद हुईं। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेश गिरी ने बताया कि सभी चेकबुक अलग-अलग बैंकों की अलग अलग नामों से हैं। इनमें से कुछ गोपाल कपिल के नाम से भी हैं। पुलिस ने बैंक से कुछ अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी बरामद किए। इसके अलावा कुछ पैसा गोपाल कपिल ने शेयर मार्केट में भी लगाया है। पुलिस ने शेयर मार्केट कंपनी कार्वी से 1.18 लाख रुपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गोपाल कपिल से काफी महत्पूर्ण अभिलेख प्राप्त हुए हैं और जानकारी मिली है। इससे गबन में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की जमीन पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed