{"_id":"599735254f1c1b23158b4626","slug":"71503081765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में वांछित इनामी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के मामले में वांछित इनामी पकड़ा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी इमरान को शाहपुर गाड्डा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक छुरी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी मिर्जापुर राजपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर पूरे जनपद में वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात एसआई मोहित तोमर पुलिसकर्मियों की टीम के साथ शाहपुर गाड्डा रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा पांच हजार का इनामी इमरान पुत्र उस्मान निवासी गांव महमूद मजरा रायपुर कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं और शाहपुर गाड्डा रोड पर ही किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर एसआई मोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर इमरान को धर दबोचा। उसके पास से एक छुरी बरामद हुई। आरोपी के लिखा पढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।