{"_id":"597a32c44f1c1b8f718b48a9","slug":"71501180612-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश ममरेज पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश ममरेज पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
देवबंद (सहारनपुर)।
दर्जनों मामलों में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश ममरेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ममरेज के खिलाफ देवबंद, बड़गांव समेत अन्य थानों में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा नूनाबड़ी गांव का पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश ममरेज बन्हेड़ा खास गांव के आसपास देखा गया है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत वहां घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद ममरेज बन्हेड़ा नहर की पुलिया पर जाता हुआ दिखाई पड़ा। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो वह वहां से फरार होने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। ममरेज ने पुलिस हिरासत से छूटने का प्रयास भी किया। मगर वह इसमें कामयाब नहीं हुआ। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक ममरेज के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही बताया कि ममरेज के खिलाफ देवबंद समेत अन्य थानों में लूट, डकैती और चोरी के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।