फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2000 किलो लाहन तथा 25 लीटर के करीब कच्ची शराब बरामद

2000 किलो लाहन तथा 25 लीटर के करीब कच्ची शराब बरामद

Mon, 17 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
2000 किलो लाहन तथा 25 लीटर के करीब कच्ची शराब बरामद
आबकारी विभाग ने कई गांवों में चलाया छापामारी अभियान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आजमगढ़ के केवटहिया और वरुना जगदीशपुर में जहरीली शराब पीने से हुई कई लोगों की मौत के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने देवबंद क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को जमीन में ड्रमों में दबाकर रखा गया हजारों किलो लाहन और सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम में शामिल सिपाही गालिब, विनोद, राजदीप और राहुल मिश्रा ने चंदेना कोली में बाबूराम कश्यप के घर पर छापामारी की। जहां से टीम से जमीन में प्लास्टिक के ड्रमों और पॉलीथिन में दबाकर रखा गया करीब 2000 किलो लाहन तथा 25 लीटर के करीब कच्ची शराब बरामद की जबकि यहां से कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। बरामद लाहन नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुरडी गांव निवासी विनोद के यहां से हरियाणा मार्का शराब की एक पेटी बरामद हुई। हाशिमपुरा गांव में से 25 लीटर कच्ची शराब तथा बास्तम गांव में चार शराब माफियाओं के यहां हुई छापामारी में 1200 किलो लेहन बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सभी जगह से आरोपी छापामारी की भनक लगते ही फरार हो गए थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापामारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed