फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकान से लाखों रुपये के आभूषण व 60 हजार रुपये की नगदी चोरी

मकान से लाखों रुपये के आभूषण व 60 हजार रुपये की नगदी चोरी

Mon, 10 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मकान से लाखों रुपये के आभूषण व 60 हजार रुपये की नगदी चोरी
मकान से लाखों रुपये के आभूषण व 60 हजार की नगदी चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र की चांद कालोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण व करीब 60 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में रिश्तेदार की मय्यत में गया हुआ था।

चांद कालोनी निवासी स्व. वकील की पत्नी लालो ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को पुरकाजी स्थित रिश्तेदारी में मौत में घर का ताला लगाकर परिवार वहां गया हुआ था। रविवार को जब वह वापस आई और मेन गेट का ताला खोला तो अंदर कमरों में लगे ताले टूटे पड़े हैं और घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। लालो के मुताबिक चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर व 59, 500 रुपये के अलावा बर्तन और कपड़े चोरी करके ले गए। साथ ही बताया कि चोर रात में किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे। बाद में जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करते हुए शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed