{"_id":"5cc1fea0bdec22144a274b6e","slug":"61556217504-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के अवैध कटान पर हंगामा, छह के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशुओं के अवैध कटान पर हंगामा, छह के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच पशुओं के अवैध कटान पर हंगामा
नानौता (सहारनपुर)। मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक मकान में पशुओं के अवैध कटान पर मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो जिंदा पशु सहित भारी मात्रा में कटान किए गए पशुओं के अवशेषों के अलावा औजार बरामद किए। बरामद अवशेष में से पुलिस ने चिकित्सक परीक्षण हेतु सैंपल लिया है। बाकी अवशेष को मिट्टी में दबवाते हुए नष्ट कराया। पुलिस ने पशु कटान करने वाले छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला शेखजादगान स्थित कबाड़ी बाजार (एक मिनारा मस्जिद) के पास एक घर में पिछले काफी समय से अवैध रूप से पशु कटान की शिकायत थी। पशु कटान की दुर्गंध व नालियों में फैले गंदे खून से मोहल्ले के लोग परेशान थे। बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर 100 डायल पुलिस, थाना पुलिस थानाध्यक्ष मनोज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालांकि इस दौरान कटान कर रहे लोग मौके से भागने में सफल रहे। भाजपा नेता अनुराग राणा, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष राजेंद्र गर्ग व भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर ने मामले की जानकारी लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस को मौके से कटान हुए पशुओं के अवशेष व औजार तथा दो जिंदा पशु बरामद हुए। पुलिस द्वारा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की मदद से उक्त कटान किए हुए अवशेष व जिंदा पशुओं को मौके से हटवाया। पुलिस द्वारा अवैध कटान अवशेषों को चिकित्सय परीक्षण हेतु भिजवाया। इस मामले में थाना पुलिस द्वारा मकान के स्वामी शरीफ पुत्र नज्जर, बल्ला उर्फ गुलशाद पुत्र शरीफ निवासीगण शेखजादगान, आरिफ पुत्र नामालूम निवासी मोहनपुर गाड़ा व अलीम पुत्र नामालूम निवासी कांधला सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
अवैध कटान को लेकर पूर्व में दी गई शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मोहल्ले में उनके मकान के पिछवाडे़ स्थित जिस मकान में अवैध कटान हो रहा है, इसकी जानकारी उनके द्वारा अनेक बार पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गई। लेकिन शिकायत को गंभीरता से नही लिया गया। इसके चलते अवैध कटान लगातार जारी रहा।
अवैध कटान से मोहल्लेवासियों का जीना हुआ मुहाल
मोहल्लेवासियों का कहना है कि आएं दिन नालियों से होकर खून बहता है, पूरे मोहल्ले में दुर्गंध तथा गंदगी फैली रहती है। पूरे दिन आवारा कुत्ते अवशेषों को मुंह में लेकर मोहल्ले में घूमते रहते हैं। इसके अलावा पक्षी अपनी चोंच से अवशेष उनके घरों के आंगन व छतों पर डालते है। इसके चलते मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है।
नगर पंचायत सफाई कर्मी के रेहडे़ का हो रहा प्रयोग
बृहस्पतिवार को जिस घर पर छापेमार कार्रवाई की गई उस घर से निकले अवैध कटान के मलबे (गंदगी) को नगर पंचायत नानौता के सफाई कर्मी के रेहडे़ द्वारा ढोया जा रहा था। इसका वीडियो वायरल होने से पूरे नगर में चर्चा का विषय बना है। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत जितेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कटान से परेशान मोहल्लेवासी हो रहे मकान बेचने को विवश
बताया गया कि पिछले काफी समय से कालोनी के बीचोबीच अवैध पशु कटान के चलते लोग परेशान है। कई परिवार यहां से मकान बेचकर जा चुके हैं। वहीं कुछ परिवारों द्वारा मकानों के गेट के बाहर लिख दिया है कि मकान बिकाऊ है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि गंदगी व दुर्गंध में रहना मुश्किल हो गया है। इसलिए मकान बेचना ही विकल्प है।
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि पलायन का कोई मुद्दा नहीं है। कुछ लोग अपने मकान अन्य कारणों से स्वेच्छा से बेच कर गए हैं।
एसडीएम रामपुर मनिहारान दिप्ती देव यादव का कहना है कि उन्हें पलायन के संबंध में कोई अधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। वे इस मामले की जांच कराएंगे।