फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े, आठ बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े, आठ बाइक बरामद

Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े, आठ बाइक बरामद
नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को 8 चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए चोर पिछले काफी समय से हरियाणा, यूपी और दिल्ली से चोरी कर उन्हें बेचने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी गंगोह राजेन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि नानौता स्थित फतेहपुर नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक रोकने के बजाए दौड़ा ली। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। कागजात दिखाने पर उनके द्वारा कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपना नाम रईस पुत्र शकूर, जावेद पुत्र रियासत और एक अन्य निवासीगण मोहल्ला महल थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर बताया। इनके कब्जे से थाना पुलिस को पूछताछ के दौरान करीब 8 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। इन्हें दिल्ली, हरियाणा और यूपी के अलग-अलग शहरों से चोरी कर लाया गया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका एक शातिर साथी शौकीन निवासी सादीपुर, यमुनानगर हरियाणा फरार है। इसने करीब 10 महीने पूर्व एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल रोहित विहार, सदर बाजार से चोरी की थी। जिसकी रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज है।
विज्ञापन

पकडे़ गए चोरों में एक छात्र भी शामिल
थाना नानौता पुलिस द्वारा पकडे़ गए तीन बाइक चोरों में से एक रामपुर के ही एक प्रसिद्ध स्कूल में कक्षा 11 कॉमर्स का छात्र है। जो पिछले काफी समय से इस गैंग के साथ मिलकर चोरी की बाइकों के धंधे में लगा था। उसके अनुसार अपने स्कूली खर्चों और स्टैंडर्ड को बरकरार रखने के लिए वह इस पेशे से जुड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 से 10 सेकेंड में चोरी कर लेते थे बाइक
थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा रईस पुत्र शकूर व उसका फरार हरियाणा का साथी शौकीन दोनों पलक झपकते ही बाइक उड़ा देते थे। पकडे़ गए चोर रईस के मुताबिक उनके पास इस तरह की चाबियां है जो स्वयं उनके द्वारा ही निर्मित की गई हैं। बाइक के लॉक में लगाते ही लॉक 8 से 10 सेकेंड में खुल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed