फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब ठेकेदार से लूटे 55 हजार लूटे

शराब ठेकेदार से लूटे 55 हजार लूटे

Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार से लूटे 55 हजार लूटे
शराब ठेकेदार से लूटे 55 हजार लूटे
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। शराब के ठेकों से दिनभर की बिक्री के रुपये लेकर घर आ रहे शराब ठेकेदार से बदमाशों ने 55 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। तमंचों से आतंकित कर बदमाशों ने यह वारदात की। पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी संदीप धीमान ने बताया कि उसके नाम पर नकुड़ कस्बे में शराब की दुकान है। सोमवार रात करीब दस बजे वे दोनों दुकानों से दिनभर की बिक्री के करीब पचपन हजार रुपये लेकर बाइक से घर आ रहा था। वह केएलजीएम इंटर कालेज के पास स्थित झारखंडी मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर पांच बदमाश आए। उन्होंने उसे घेर लिया। इसके बाद तमंचों से आतंकित कर उससे 55 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए जैन धर्मशाला की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही बदमाशों तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed